सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड गुरुवार को खेला जा रहा है। मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रन से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 209 रन बनाए। टीम के लिए मुशीर खान ने 40 गेंदों पर 65 और अंगकृष रघुवंशी ने 34 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। हार्दिक तामोरे ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए।
मुंबई की पारी में सरफराज खान ने भी 15 गेंदों पर 31 रन जोड़े। उत्तराखंड के लिए जगदीशा सुचित और रविंदर नेगी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुंबई ने 86 रन से जीत दर्ज की।
पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया
एलीट ग्रुप-C मुकाबले में पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हरा दिया। मोहाली के PCA IS बिंद्रा स्टेडियम में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए।
टीम के लिए हर्ष गवली ने 48 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। राहुल बाथम ने 21 गेंदों पर 24 और कप्तान रजत पाटीदार ने 17 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। पुडुचेरी के लिए प्रणय सिंह ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए।