ट्रम्प भारत पर फिर टैरिफ बढ़ा सकते हैं:US कंपनियों को नुकसान का आरोप, 8 महीने पहले टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया था

ट्रम्प प्रशासन एक बार फिर से भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस लिस्ट में भारत और चीन समेत 16 देश शामिल हैं।

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि ये देश सरकारी मदद से जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और इन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

हालांकि, टैरिफ की नई दरें अभी तय नहीं हुई हैं। अमेरिकी ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी। साथ ही रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का फैसला भी लिया था।

अमेरिका दूसरे देशों में जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों को लेकर भी सख्ती कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जुलाई में इस मामले की जांच पूरी की थी। इसमें यह देखा गया कि दूसरे देश अपने यहां कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

कार्यालय के मुताबिक, जांच के दायरे में आए कई देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। यानी इन देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क देना होगा। इससे इन देशों की कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में सामान बेचना महंगा हो सकता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *