रिटायरमेंट पर अगर आपके PF खाते में ₹50 लाख जमा हैं, तो आप नए नियम के तहत हर महीने ₹40,000 निकालने के बाद भी 10 साल बाद खाते में करीब ₹39.56 लाख रहेंगे।
दरअसल, अब रिटायरमेंट के बाद PF का पूरा पैसा एक साथ निकालना जरूरी नहीं होगा। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान को मंजूरी दे दी है।
इसके तहत कर्मचारी अपनी जमा रकम हर महीने पेंशन की तरह किस्तों में निकाल सकेंगे और बचे हुए पैसे पर ब्याज भी मिलता रहेगा। हालांकि, हर महीने निकासी की सीमा, भुगतान का तरीका और टैक्स से जुड़े नियम अभी तय होना बाकी हैं।