राहुल गांधी ने रविवार को BJP और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों संगठनों को ‘असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी’ बताया। राहुल ने कहा कि इन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।
राहुल ने X पर एलिफेंटा की गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की। इस मूर्ति में भगवान शिव और माता पार्वती एक ही स्वरूप में दिखाई देते हैं।
राहुल ने लिखा, ‘मैं जितना भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझ रहा हूं, उतना ही यह साफ होता जा रहा है।’
राहुल का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं सदी की शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठीं थीं।