बिसलेरी का पानी सेफ नहीं, सैंपल में खतरनाक केमिकल मिले:ब्रोमेट-हाइड्रोकार्बन्स दोनों कैंसर के लिए जिम्मेदार; FSSAI ने केस चलाने की मंजूरी दी

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस शुरू करने की मंजूरी दी है। कंपनी का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सैंपल असुरक्षित मिला। फूड रेगुलेटर ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह सैंपल बिसलेरी इंटरनेशनल कैंपस से जांच के लिए लिया गया था। FSSAI के मुताबिक, सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला। इसके बाद इसे FSS एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी की अपील के बाद सैंपल रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां भी पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) मिलने के कारण इसे असुरक्षित बताया गया।

न्यूज एजेंसी रेगुलेटरी के मुताबिक सैंपल “पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर” कैटेगरी का था। इस साल FSSAI ने फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *