बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए:PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा, पूर्व सांसदों के घरों पर भी हमला

बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई।

घटना शुक्रवार को कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में हुई। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ की और वहां रखा फर्नीचर, कीमती सामान और दूसरी चीजें लूट लीं।

पूर्व पीएम शेख हसीना देश लौटने की बात कह चुकी हैं। इसके बाद से ही तनाव बढ़ गया है। बीते दिनों हुई हिंसा में पीएम तारिक रहमान की पार्टी BNP के दो नेताओं की हत्या हुई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *