विश्व स्नूकर चैंपियनशिप-भारत की अनुपमा ने रचा इतिहास:फाइनल में हांगकांग को 3-1 से हराया; दूसरी बार जीता खिताब; पुरुष वर्ग में ईरान के अली जीते

इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 खत्म हो गई। भारत की 24 साल की अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार महिला वर्ग का विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

महिला वर्ग के फाइनल में अनुपमा ने हांगकांग की सो मैन यान को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले साल जीता अपना खिताब भी बरकरार रखा।

वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में ईरान के 32 वर्षीय अली घरहागोजलू ने हांगकांग के 24 वर्षीय टैम युन फंग को 5-1 से हराया। अली ने भी दूसरी बार खिताब जीता है।

भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *