अनुपम खेर ने गूगल पर दिखाई जा रही अपनी 400-500 करोड़ रुपए की नेटवर्थ को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस रकम का 10% भी नहीं है।
द अनफिल्टर्ड ऑवर को दिए इंटरव्यू में अनुपम ने बताया कि वह करीब 10 साल से किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। उन्होंने अपना मुंबई का घर आलिया भट्ट को बेच दिया था।
अनुपम ने कहा कि किराए के घर में रहने से उन्हें संपत्ति से जुड़ी चिंताओं से आजादी मिली। उन्होंने अपनी मां के लिए शिमला में एक घर खरीदा है, लेकिन वह और उनके भाई किराए के घर में खुश हैं।
उन्होंने कहा, “जिस दिन मैंने किराए के अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया, उसी दिन खुद को आजाद महसूस किया। यह फैसला करीब 10 साल पहले लिया था।”