कंगना रनोट ने की श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की तारीफ:बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है; 4 दिसंबर को सलमान की ‘मातृभूमि’ से होगा क्लैश

कंगना रनोट ने श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा की तारीफ करते हुए लिखा कि यह अच्छी लग रही है। श्रद्धा की यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस भी रिलीज होने वाली है।

दरअसल, कंगना ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने भारत के मशहूर लोगों को दिखाने वाले AI से बने नक्शे पर प्रतिक्रिया दी। इस नक्शे में हिमाचल प्रदेश के हिस्से में कंगना का नाम दिखाया गया था।

कंगना ने इस पोस्ट के साथ अपने बचपन का एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि परिवार में बड़ी बहन के बाद उनका जन्म दूसरी बेटी के रूप में हुआ था। इसलिए उनकी दादी उन्हें स्थानीय हिमाचली भाषा में बाडू कहती थीं। कंगना के मुताबिक, इस शब्द का मतलब अनचाही बच्ची होता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *