टाटा संस की लिस्टिंग के पक्ष में जिमी टाटा:एन-चंद्रशेखरन का सपोर्ट भी किया, बोले- नोएल टाटा-ट्रस्ट में अपने परिवार के सदस्यों को भर रहे

रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का सपोर्ट करते हुए नोएल टाटा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नोएल टाटा ट्रस्ट में अपने परिवार के सदस्यों को शामिल कर टाटा संस पर कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे।

इसके अलावा 85 साल के जिमी टाटा ने होल्डिंग कंपनी टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन भी किया है। वहीं टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इसका विरोध कर रहे हैं।

1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जिमी टाटा

जिमी टाटा 1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और टाटा संस में उनकी 0.81% हिस्सेदारी है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने टाटा संस की लिस्टिंग को ग्रुप के गवर्नेंस स्ट्रक्चर को बहाल करने, जवाबदेही तय करने और प्राइवेसी खत्म करने के लिए बेहद जरूरी बताया है।

जिमी टाटा ने कहा कि ट्रस्ट्स के भीतर हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए टाटा संस की लिस्टिंग और भी जरूरी हो गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत टाटा संस की पब्लिक लिस्टिंग होनी ही चाहिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *