एअर इंडिया आज शुक्रवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत रियाद और दम्मम के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को 30 नवंबर तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, जेद्दा से जुड़ी सेवाएं 21 नवंबर तक रद रहेंगी।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इस क्षेत्र में उड़ान सेवाओं में लगातार रुकावटें आ रही हैं। इंडिगो ने 10 नवंबर को जेद्दा और मदीना आने-जाने वाली अपनी सेवाओं के निलंबन को 21 नवंबर तक बढ़ा दिया था।
अकासा एयर ने भी गुरुवार को घोषणा की कि वह रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 30 नवंबर तक निलंबित रखेगी।
यात्रियों को मिलेगा फुल रिफंड
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने उन यात्रियों को, जिनकी बुकिंग 10 नवंबर को या उससे पहले कंफर्म हो चुकी थी और जिनकी यात्रा निलंबन की तारीखों के दौरान होनी थी, उन्हें दो विकल्प दिए हैं।
हूती और सऊदी के बीच तनाव जारी
यमन के हूती मिलिशिया ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने सऊदी अरब में कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं। इन ठिकानों में रियाद में अरामको की सुविधाएं, शरूराह हवाई अड्डे पर एक सैन्य कार्गो विमान और खमीस मुशैत एयर बेस शामिल हैं।
वहीं, सऊदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने बताया कि उन्होंने पूर्वी क्षेत्र और रियाद के ऊपर ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है।