PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में सफर किया:काउंटर से टिकट खरीदा, CM डीके शिवकुमार साथ रहे; ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के एक दिन के दौरे पर पहुंचे। पीएम ने सुबह बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने राज्य में ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु 100 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।

इससे पहले मोदी ने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *