माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम ठप, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया सर्विस-पुलिस पर असर:जापान में सरकारी सिस्टम, हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग, फिलीपींस में कोर्ट और भारतीय एयरलाइंस पर असर

माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी से दुनियाभर की बड़ी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के कामकाज पर असर पड़ा है। हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवा, ऑस्ट्रेलिया में खुफिया और पुलिस सर्विस के कामकाज में परेशानी आई।

इधर, जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालतों का कामकाज प्रभावित हुआ। कई जगह स्कूलों, अस्पतालों का कामकाज ठप हो गया।

भारत में हवाई सेवाओं पर इसका असर दिखा। शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली से उड़ान भरने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली 2 फ्लाइट्स लेट हुईं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करके यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा है। इंडिगो और अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *