शहरों को स्वच्छ रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान में इस बार सबसे पहले ऐसे शहरों को पुरस्कृत किया गया है, जिन्होंने खुद स्वच्छता में श्रेष्ठ रहने के साथ ही अपने आसपास के किसी एक छोटे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भी काम किया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ‘शहर की जोड़ी’ के नाम से दिए गए पुरस्कार में पहला पुरस्कार अहमदाबाद (मेंटर सिटी) और साणंद (मेंटी सिटी) की जोड़ी को दिया गया है। दूसरा पुरस्कार इंदौर (मेंटर सिटी) और देपालपुर (मेंटी सिटी) को और तीसरा पुरस्कार तिरुपति (मेंटर सिटी) व कुप्पम (मेंटी सिटी) को दिया गया है।
नेशनल क्लीन सिटी की श्रेणी में पहला पुरस्कार नवी मुंबई को, दूसरा सूरत और तीसरा पुरस्कार विजयवाड़ा को दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों की घोषणा की। साथ ही पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे शहरों को उन्होंने पुरस्कृत किया।