अमूल ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। अमूल गोल्ड की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश की कीमत 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
मदर डेयरी ने भी दूध के दाम ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
दोनों कंपनियों ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में दामों में बदलाव किया गया था।