टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल टाटा आज अपने पद से रिटायर हो गए हैं। वे इस पद पर 29 साल से काम कर रहे थे। नोएल टाटा की जगह बहराम वकील जिम्मेदारी संभालेंगे।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 12 नवंबर से नोएल टाटा चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चैयरमैन के रूप में नियुक्त रहेंगे। इसके अलावा वे टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर भी पहले की तरह बने रहेंगे।
यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के रीअपॉइंटमेंट, टाटा संस की लिस्टिंग और ग्रुप के गवर्नेंस नियमों को लेकर मतभेद चल रहा हैं।