टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 13 गिरफ्तारियां:CM देवेंद्र फडणवीस बोले- धमकी देने वालों के आकाओं तक भी पहुंचेंगे, दिशा सालियन केस पर भी बोले

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार यानी 10 नवंबर को इस कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़ लिया।

फडणवीस ने यह भी कहा कि बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने वाले अपराधियों के साथ-साथ उनके पीछे काम कर रहे मास्टरमाइंड और आकाओं को भी ढूंढ निकाला जाएगा।

फडणवीस ने क्या-क्या कहा-

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा और धमकियों के मुद्दे पर कई अहम बातें कहीं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *