वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप भारत ने UAE को 70 रन से हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में 160 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने UAE को 70 रन से हराया। अल अमीरात में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए।

आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 17 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। विनीत ने 67 रन बनाए।

जवाब में UAE की टीम 50 ओवर में 239 रन ही बना सकी। अहमद खुदाद ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान सूद ने 4 विकेट लिए। सेमीफाइनल में भारत का सामना 12 नवंबर को अफगानिस्तान से होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *