IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने में पिछले 11 घंटे से परेशानी आ रही है। यूजर्स को टिकट बुक करते समय हाई लोड का मैसेज दिख रहा है।
कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वेबसाइट और एप दोनों के धीमे चलने और लॉग-इन नहीं कर पाने की शिकायत की।
सबसे ज्यादा दिक्कत तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त आई
- वेबसाइट का पेज खुल ही नहीं रहा था या बहुत देर तक लोड होता रहा।
- यूजर ID और पासवर्ड डालने पर लॉगिन एरर आ रहा था।
- ट्रेन सिलेक्ट करके पैसेंजर डिटेल भरने के बाद प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रही।
- कई लोगों के खाते से पैसे कट गए, लेकिन टिकट कन्फर्म होने का मैसेज तुरंत नहीं दिखा।