केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने परिवार के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ देखकर थिएटर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पहले से चल रही बहस फिर तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने भाजपा समर्थकों पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम किसी पार्टी या नेता से बड़े हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के एक सिनेमाघर में फिल्म ‘रामायण’ देखने पहुंचे थे। वे शहर के पी स्क्वायर थिएटर में फिल्म देखने गए थे।
उनके थिएटर पहुंचने और फिल्म देखने का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही कई वजहों से चर्चा में रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं, यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं।