अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर

अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया।

22 साल के अनुज ग्रैंडमास्टर बनने वाले मध्यप्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुरुआती राउंड में हार के बाद बाकी 8 गेम में 7 अंक जुटाए।

विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमैस्टर हैं। उन्होंने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी। आनंद आगे चलकर पांच बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *