यमन में 2 दिन में दूसरा हवाई हमला, 52 मौतें:मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; हूती विद्रोहियों का आरोप- सऊदी ने एयरस्ट्राइक की

यमन में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला हुआ है। शनिवार को राजधानी सना के पास अल-शरिया गांव में हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं।

हूती विद्रोहियों ने आरोप लागाया कि हमले के पीछे सऊदी अरब का हाथ है। हालांकि सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इससे एक दिन पहले दक्षिणी यमन के एक बाजार पर हवाई हमला हुआ था। हूती विद्रोहियों के मुताबिक, इस हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह दोनों घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *