कप्तान गिल बोले- जीत मिली, लेकिन 2 विकेट ज्यादा गंवाए:गुरनूर बोले- न्यूजीलैंड की उछाल ने साथ दिया; सैंटनर- 160 रन तक पहुंचना चाहिए था

भारतीय कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली जीत से खुश तो थे, लेकिन बल्लेबाजी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं। उन्होंने माना कि टीम ने जरूरत से दो विकेट ज्यादा गंवा दिए।

बारिश के कारण वेलिंगटन में मुकाबला पूरा नहीं हो सका और भारत ने 4 रन से जीत दर्ज की। गिल ने मैच के बाद कहा, जब तक जीत मिल रही है, ठीक है। न्यूजीलैंड को 130-140 रन पर रोकने के बाद लगा था कि लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा, लेकिन पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था और हम लगातार विकेट गंवाते रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच गुरनूर बरार ने बताया कि न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करना उन्हें पसंद आया, क्योंकि यहां की पिचों पर अतिरिक्त उछाल और रफ्तार मिलती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *