ऑनलाइन डिजाइन और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म कैनवा ने अपने वर्कफोर्स में 22% से ज्यादा की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले से कम से कम 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उनका रोल बदलेगा या फिर उन्हें सेंट्रल हब्स में रिलोकेट किया जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से ऑस्ट्रेलिया की इस जानी-मानी टेक कंपनी में यह बड़ा बदलाव हो रहा है।
13 साल के इतिहास का सबसे कठिन समय
कैनवा की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मेलानी पर्किन्स ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में बताया कि सिडनी स्थित इस कंपनी की ग्रोथ एक दशक में पहली बार सुस्त हुई है। उन्होंने इस रीऑर्गनाइजेशन को कंपनी के 13 साल के इतिहास का सबसे कठिन समय बताया है।
पर्किन्स ने लिखा कि नई टेक्नोलॉजी लोगों के क्रिएट करने के तरीके और उनकी उम्मीदों को बदल रही है। मैं इस कठिन फैसलों पर पहुंची हूं कि छोटे बदलाव काफी नहीं होंगे।
कैनवा में क्यों हुई छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग?
- नई AI टेक्नोलॉजी का असर: एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड’ जैसे नए AI टूल्स के आने से लोग बिना किसी स्पेशल प्रोग्राम के खुद काम कर पा रहे हैं।
- कम कर्मचारियों की जरूरत: कंपनियां अब कम कर्मचारियों के साथ काम चलाने के लिए AI का सहारा ले रही हैं।
- वैल्यूएशन में गिरावट की चिंता: निवेशकों को डर है कि नई टेक्नोलॉजी इन कंपनियों के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री की वैल्यू में अरबों डॉलर घटे हैं।