ट्रम्प मिडटर्म इलेक्शन में दोनों सदनों में हारे:डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत; पिछले 21 में से 19 चुनावों में राष्ट्रपति की पार्टी हारी

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में 51 सीटें और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है।

पिछले 21 मिडटर्म चुनावों में से 19 बार राष्ट्रपति की पार्टी हारी है। केवल 1998 बिल क्लिंटन और 2002 में जॉर्ज बुश की पार्टियों ने जीत दर्ज की थी।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स

हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 219 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सीनेट

सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 29 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं।

इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 19 और रिपब्लिकन पार्टी ने 10 सीटें जीती हैं। बाकी 6 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 53 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 41 सीटें हैं।

गवर्नर

कुल 36 सीटों में से 26 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 17 डेमोक्रेट्स और 9 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 10 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *