ढाका पहुंचे भारतीय फुटबॉलर्स को होटल में नहीं मिले कमरे:3 घंटे तक भटकते रहे; SAFF चैंपियनशिप से पहले इंतजामों पर सवाल

साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम को ढाका के होटल में कमरे नहीं मिले। मंगलवार को टीम को गुलशन एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में ठहरना था, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उनके लिए कमरे बुक या अलॉट नहीं किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय दल दोपहर करीब 2:15 बजे ढाका पहुंचा था। शाम 5 बजे तक खिलाड़ियों को कमरे नहीं मिल सके थे। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए दूसरे होटल में व्यवस्था की गई है।

डिफेंडिंग चैंपियन है भारत, 10वें खिताब की तलाश

भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2023 में बेंगलुरु में हुए फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। भारत अब तक 9 बार यह टूर्नामेंट जीत चुका है।

SAFF दक्षिण एशिया के देशों का फुटबॉल संगठन है। इसकी चैंपियनशिप में क्षेत्र की राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं। 2026 का यह 15वां संस्करण है, जो 5 से 17 नवंबर तक ढाका में खेला जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *