SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़:दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई 15% बढ़ी, अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI को सितंबर तिमाही में ₹23,038 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। उस तिमाही में बैंक को ₹20,160 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

बैंक की मुख्य कमाई लोगों को दिए गए कर्ज पर मिलने वाले ब्याज से होती है। इसे NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम कहते हैं।

इस तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर ₹49,142 करोड़ पर पहुंच गई है। इसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 15% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल यह करीब ₹42,847 करोड़ थी।

नतीजों से SBI का शेयर 1% चढ़ा

रिजल्ट के बाद SBI का शेयर आज 1% चढ़कर 995 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक महीने में यह 4% और एक साल में 5% चढ़ा है। बीते 6 महीने में बैंक का शेयर 7% गिरा है। SBI का मार्केट कैप 9.15 लाख करोड़ रुपए है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *