ऋषभ पंत न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर:ट्रेनिंग शुरू की, लेकिन मैच नहीं खेलेंगे; 19 नवंबर से वेलिंगटन टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में होने वाले मुकाबले से बाहर रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत ईरानी कप फाइनल के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते समय उनकी बाईं तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वे न्यूजीलैंड-A के खिलाफ शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्ट भी नहीं खेल सके।

माना जा रहा था कि पंत तीसरे मैच में उतरकर सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज से पहले मैच प्रैक्टिस हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि वे इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *