रिपोर्ट- रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे:MCA को बताया, श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेंगे

रोहित शर्मा दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपनी उपलब्धता बता दी है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, रोहित वे भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेगे। तीन मैचों की यह घरेलु वनडे सीरीज 13 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी।

MCA के एक सूत्र ने कहा- उन्होंने हमें बताया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद उन्हें उपलब्ध माना जाए। वह कितने मैच खेलेंगे, इसकी जानकारी बाद में देंगे।’

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए घरेलू क्रिकेट में खेलना उनके लिए मैच प्रैक्टिस का मौका होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *