जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस साल की दूसरी तिमाही में ₹40,475 करोड़ रेवेन्यू हासिल किया है। पिछले साल इसी दौरान रेवेन्यू ₹36,332 करोड़ था। कमाई बढ़ने के साथ ही कंपनी का मुनाफा भी 14% बढ़कर ₹8,389 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी समय ₹7,379 करोड़ था।
कामकाजी मुनाफा ₹21,879 करोड़ पार
कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA इस तिमाही में बढ़कर ₹21,879 करोड़ हो गया है। अगर पहले से तुलना करें तो पिछली तिमाही में यह ₹20,865 करोड़ और पिछले साल की इसी तिमाही में ₹18,757 करोड़ था, जो कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल मैनेजमेंट को दिखाता है।
जियो का शेयर 1.12% चढ़कर 1437.50 रुपए पर बंद
जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर आज 1.12% चढ़कर 1437.50 रुपए पर बंद हुआ। 28 अक्टूबर को ये ₹1,358 पर लिस्ट हुआ था, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। कारोबार खत्म होने पर कंपनी का शेयर 1,419 रुपए पर बंद हुआ था।