ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 429 पर ऑलआउट:इंग्लिस का शतक, कैरी ने 80 रन बनाए; हार्मर को 4 और यानसन को 3 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 429 रन पर ऑलआउट हो गई। जोश इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 80 और कैमरन ग्रीन ने 65 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने 4 और मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिली।

इंग्लिस का शतक, कैरी के साथ 185 रन की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 135 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। इंग्लिस ने एलेक्स कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 185 रन जोड़े। कैरी ने 168 गेंदों पर 80 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *