रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में मुंबई और सौराष्ट्र ने बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई के स्पिनर तनुष कोटियन ने दूसरी पारी में 8 विकेट लिए। इसकी बदौलत टीम ने फॉलोऑन देने के बाद हरियाणा की दूसरी पारी 256 रन पर समेट दी। फिर बिना विकेट गंवाए 97 रन का टारगेट हासिल कर लिया।
वहीं सौराष्ट्र के लेफ्ट आर्म स्पिनर पार्थ भूट ने भी दूसरी पारी में 8 विकेट हासिल किए। इसकी बदौलत सौराष्ट्र ने असम को पारी और 12 रन से हरा दिया। वहीं बंगाल ने केरल को 287 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।