पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन:5 घंटे के फाइनल में 317 पॉइंट्स से पीछे थे; इंग्लैंड के हॉल को 1906-1206 से हराया

भारत के पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बने। 41 साल के आडवाणी ने इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को हराकर वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता। 5 घंटे चले फाइनल में आडवाणी ने 1906 पॉइंट्स बनाए, जबकि हॉल 1206 पॉइंट्स तक पहुंचे।

एक समय हॉल 317 पॉइंट्स से आगे थे। लेकिन आडवाणी ने 587 पॉइंट्स की सीरीज खेलकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इस चैंपियनशिप में किसी खिलाड़ी की यह सबसे बड़ी सीरीज है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *