अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने:फ्रेंचाइजी के लिए 10 IPL सीजन खेल चुके; 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज

भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। दिल्ली ने कुछ दिन पहले सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच बनाया था। वहीं, श्रीलंका के चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया गया।

अमित मिश्रा ने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली की फ्रेंचाइजी से ही की थी। उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। वे 10 सीजन दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। मिश्रा लीग में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भी हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *