साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर पारी से हार का खतरा है। टीम ने दूसरी पारी में 156 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। वह अब भी साउथ अफ्रीका के स्कोर से 170 रन दूर है।
गकेबेरहा में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बवुमा के शतक की बदौलत 9 विकेट पर 425 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। मार्को यानसन ने 5 विकेट झटके।
पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 326 रन की बढ़त मिली और उसने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ट्रेविस हेड 87 और स्कॉट बोलैंड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में कगिसो रबाडा और साइमन हारमर ने 2-2 विकेट लिए हैं।