वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 50 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए। होप ने सीरीज में दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई थी।
जवाब में भारत 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। संजू सैमसन ने 23 बॉल पर 56 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 43 और नीतिश रेड्डी ने 41 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए।