वेस्टइंडीज के शाई होप और अल्जारी जोसेफ बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए हैं। 23 साल के टॉप ऑर्डर बैट्समैन केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर कीमो पॉल को भी टीम में लिया गया है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने बताया कि जोसेफ को मेडिकल टेस्ट और विशेषज्ञों की सलाह के बाद हटाया गया। बोर्ड ने चोट के खतरे को देखते हुए उनका वर्कलोड कार्यभार कम करने का फैसला किया। फिलहाल, कैरेबियाई टीम भारतीय दौर पर है। उसे 28 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी है।