IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड किया है। मंगलवार को हुए इस सौदे में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में वापस लौटे हैं, जबकि उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़ गए हैं।
नटराजन को हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपए की राशि पर टीम में शामिल किया। जीशान अंसारी मौजूदा 40 लाख रुपए की फीस पर ही दिल्ली से खेलेंगे। उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 6 विकेट लिए थे।