दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बने युवराज सिंह:पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी; 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं।

युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी।

कोचिंग को लेकर जुनूनी हूं- युवराज

नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज ने कहा कि दिल्ली के साथ उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ काम करने को खास मौका बताया। युवराज ने बताया कि कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वे वास्तव में जुनूनी हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *