बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका:डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया, मैच में हेजलवुड को 8 विकेट

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 106 रन की बढ़त मिली। इसके बाद टीम ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की और 421 रन का टारगेट दिया।

पांचवें दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने मैच में 8 विकेट लिए। सीरीज का दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गेकेबेरा में खेला जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *