यूपी ने बिहार को पारी और 267 रन से हराया:रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ से मुंबई जीता; गुजरात के उर्विल ने 7 सिक्स लगाए

उत्तरप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में बिहार को पारी और 267 रन से हरा दिया। मंगलवार को मुंबई ने चंडीगढ़ और हैदराबाद ने त्रिपुरा के खिलाफ पारी से जीत दर्ज की।

कर्नाटक के करुण नायर ने आंध्र के खिलाफ नाबाद 81 रन बनाकर टीम को संभाला। गुजरात के उर्विल पटेल ने सात छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। केरल के अभिषेक पी नायर और पंजाब के विहान मल्होत्रा ने अपने पहले फर्स्ट क्लास शतक लगाए।

इधर, मुंबई के उपकप्तान आयुष म्हात्रे को दाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। उन्हें चार से छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *