अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ हारा हुआ टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। अबू धाबी में अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की और 8 विकेट पर 346 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 106 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी 7 विकेट पर 372 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान के सामने 479 रन का टारगेट रखा था।
सेदीकुल्लाह अटल ने मंगलवार को शतक लगाया। उन्होंने 111 रन की पारी खेली। काइस अहमद ने दिन की आखिरी बॉल पर सिक्स लगाए। वे 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
अटल ने 8 घंटे और 34 मिनट बल्लेबाजी की
- सेदिकुल्लाह ने 8 घंटे 34 मिनट तक बल्लेबाजी की। उन्होंने शतकीय पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। यह टेस्ट मैच की चौथी पारी में अफगानिस्तान के किसी बल्लेबाज का पहला शतक था।
- अटल ने शुरुआत में समय बिताने और विकेट बचाने पर ध्यान दिया। बांग्लादेश के गेंदबाज लगातार दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने लंबी पारी खेली।