INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार

सोमवार को कांग्रेस और INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है। CJI सूर्यकांत ने INDI गठबंधन वाले विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। CJI ने INDI गठबंधन से कहा है कि वे मार्च की जगह याचिका दायर करें।

सीजेआई ने क्या कहा?

CJI ने राहुल गांधी के आधिकारिक ईमेल के जवाब में कहा कि इस तरह की मुलाकात उचित नहीं होगी, क्योंकि जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं।

CJI ने यह भी स्पष्ट किया कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट, प्रशासनिक स्तर पर सरकार के कामकाज में दखल नहीं दे सकता हालांकि नेताओं को अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायिक पक्ष में अदालत का दरवाजा खटखटाने की छूट है।

CJI ने यह भी संकेत दिया कि SIR से जुड़े मामले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। ऐसे में विपक्षी नेताओं की ओर से कोई याचिका दायर की जाती है, तो उस पर भी इन मामलों के साथ सुनवाई की जा सकती है।

राहुल ने कहा- “कल (12 OCT) पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा”

राहुल गांधी ने आज ही अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि कल (12 OCT) पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। राहुल गांधी ने कहा था, “कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।”

राहुल ने कहा, “देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी मांग है – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।”

राहुल ने कहा, “नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा। हम सब साथ चलेंगे – मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ। डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।”

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *