दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी।

धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई।

इंडिगो ने कहा कि आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने स्थिति को काबू में कर लिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया।

इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। प्लेन में लगभग 180 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *