भारत के कंपाउंड तीरंदाजी टीम के मुख्या कोच डेव कजिन्स पिछले 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने से नाराज है। मई में कंपाउंड आर्चरी प्रोग्राम की जिम्मेदारी संभालने वाले अमेरिकी कोच ने बकाया भुगतान नहीं होने पर देश छोड़कर जाने की चेतावनी दी है।
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने भुगतान में देरी स्वीकार की है। दोनों संस्थाओं ने इसे तकनीकी समस्या बताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने जापान में खेले गए एशियन गेम्स के तीनों टीम इवेंट मेंस, विमेंस और मिक्स्ड में गोल्ड जीते। वहीं इंडिविजुअल इवेंट में एक ब्रॉन्ज भी मिला। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक-2028 के लिए इवेंट का पहला कोटा हासिल किया।