साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-ब्रेक तक 149 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं।
स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मार्नस लाबुशेन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैट रेनशॉ 32, जबकि कप्तान पैट कमिंस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, वियान मुल्डर और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए हैं।