दावा- BCCI ने रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी छिपाई:पिछले एक साल में 32 क्रिकेटर चोटिल, मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की हड्‌डी टूटी थी

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया था, लेकिन BCCI ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

यह दावा TOI ने CoE की सालाना रिपोर्ट के हवाले से किया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच टीम इंडिया के 32 क्रिकेटर्स ने CoE में रिहैब किया है। इनमें BCCI के 20 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले और 12 टार्गेटेड/इंडिया-A कैटेगरी खिलाड़ी हैं।

खिलाड़ियों को हुई चोटों में इकलौता गंभीर मामला (इम्पैक्ट इंजरी) ऋषभ पंत का था। जुलाई 2025 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उनके पैर की हड्डी टूट (फ्रैक्चर) गई थी।

वे रिकवरी के लिए CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) पहुंचे थे। बाकी खिलाड़ियों को ज्यादातर मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव (सॉफ्ट-टिश्यू इंजरी) जैसी समस्याएं ही हुई थीं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *