एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक और OLED आईपैड-मिनी लॉन्च होगा:अक्टूबर में 2 बड़े इवेंट; M6 चिप और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी आएंगे

एपल इस महीने दो बड़े इवेंट्स की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर के आखिरी में एक स्पेशल इवेंट कर सकती है, जिसमें एपल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक और नया आईपैड मिनी पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा 13 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में एपल के नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स सामने आ सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी (संभावित 27 अक्टूबर) में होने वाले इवेंट में M6 चिपसेट वाले नए मैकबुक और आईमैक मॉडल्स भी पेश होंगे।

यह इवेंट एक ऑनलाइन वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ-साथ इन-पर्सन प्रेस सेशन के रूप में आयोजित किया जाएगा। कंपनी का मुख्य फोकस वीडियो प्रोडक्शन, फोटो एडिटिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े क्रिएटिव प्रोफेशनल्स पर होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *