राहुल ने 48 में से 14 घंटे सड़क पर बिताए:जमीन पर बैठकर खाना खाया; तीन बार हिरासत में; पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा एक्टिव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग को लेकर राहुल गांधी लगातार दो दिन सड़क पर उतरे। 48 घंटों में उन्होंने 14 घंटे से ज्यादा प्रदर्शन में बिताए।

6 अक्टूबर को राहुल, प्रियंका और विपक्षी सांसदों ने आकाशवाणी परिसर में करीब 8 घंटे धरना दिया। इस दौरान राहुल पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आए। पुलिस ने उन्हें दो बार हिरासत में लिया।

7 अक्टूबर को राहुल ने विपक्षी सांसदों के साथ लंच किया और फिर जंतर-मंतर के लिए बस से रवाना हुए। पुलिस ने रास्ते में बस रोकी तो राहुल सड़क पर खड़े हो गए। नहीं हटने पर पुलिस उन्हें जबरन उठाकर ले गई और हिरासत में लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

2023 में भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद यह उनका सड़क पर सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा। बीच में वे छोटे प्रदर्शनों में शामिल होते रहे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *