अंडर-19 एशिया कप में भारत Vs पाकिस्तान 8 नवंबर को:8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार 8 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी और सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके दो दिन बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा।

टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में होगा और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, UAE और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *